छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से CRPF के बड़ी खबर सामने आई है। यहां CRPF के एक जवान ने जिले के मरईगुड़ा के लिंगनापल्ली कैंप में अपने ही साथी सैनिकों पर गोलीबारी की है। इस घटना में चार सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 1 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनापल्ली कैंप में किसी मुद्दे को लेकर CRPF की 50वीं बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
इस घटना में कई जवान घायल हुए हैं। सभी को रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है, हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से CRPF के बड़ी खबर सामने आई है। 4 सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गई है |
Post a Comment
Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.